रामगढ़। उपायुक्त रामगढ़ ऋतुराज के निर्देशानुसार एवं सहायक आयुक्त उत्पाद, रामगढ़ के मार्गदर्शन में उत्पाद बल द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर मंगलवार को रजरप्पा थाना क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न स्थानों पर अवैध शराब के विरुद्ध छापेमारी अभियान चलाया गया।

इस दौरान बारलोंग, बुध बाजार, फणिकपुर एवं छोटकी लारी में कुल 4 स्थानों पर छापेमारी की गई। अभियान के क्रम में करीब 40 लीटर अवैध चुलाई शराब तथा लगभग 100 किलोग्राम फर्मेंटेड जावा महुआ बरामद किया गया।

मामले में अवैध शराब के निर्माण एवं कारोबार में संलिप्त आरोपियों की पहचान की जा रही है। उनके विरुद्ध उत्पाद अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत अग्रतर कानूनी कार्रवाई की जा रही है। जिला प्रशासन द्वारा स्पष्ट किया गया है कि जिले में अवैध शराब के निर्माण, भंडारण एवं बिक्री के विरुद्ध अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। अवैध गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।