दुगदा। समाजसेवी सह बेरमो विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी रुपलाल ठाकुर ने मंगलवार को वृद्धा, विधवा एवं बिकलांग पेंशन के दर्जनों लाभुक महिलाओं एवं पुरुषों को लेकर चंद्रपुरा प्रखंड कार्यालय पहुंचे। प्रखंड मुख्यालय में बीडीओ ईश्वर दयाल महतो से मुलाकात कर समाजसेवी रुपलाल ठाकुर ने कहा कि पिछले आठ महीने से वृद्धा, विधवा एवं बिकलांग पेंशन के लभूको को पेंशन नहीं मिल रही है। उन्होंने बीडीओ से इन लाभुकों को पेंशन दिलाने की फरियाद की। बीडीओ श्री महतो ने शनिवार तक बैंक खातों में पेंशन की राशि जाने की बातें कही। मौके पर मुख्य रूप से समाजसेवी धीरण रजक,भीम साव, साहेब केवट, शत्रुघ्न साव, खिरोधर साव, सुरजदेव साव, राजेंद्र ठाकुर, बसंत साव, नवीन केवट, संतोष साव, रंजीत गोस्वामी, मुरली केवट आदि उपस्थित थे।