मेदिनीनगर। सांस्कृतिक संस्था 'मासूम आर्ट ग्रुप' द्वारा स्व. प्रभात कुमार मुखर्जी की स्मृति में "खुशियां बांटो, दिवाली मनाओ" कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसके तहत पांकी प्रखंड के सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चों के बीच केक, बिस्कुट और पेंसिल बॉक्स जैसे दिवाली गिफ्ट वितरित किए गए।

संस्था के सदस्यों ने बताया कि यह कार्यक्रम पिछले सोमवार से शुरू होकर बुधवार तक चलाया गया। संस्था पिछले 12 वर्षों से पलामू और लातेहार जिलों में ग्रामीण बच्चों के बीच लगातार सेवा कार्य कर रही है। इस अवसर पर राज प्रतीक पाल, उज्ज्वल सिन्हा, सैकत चटर्जी, अमर कुमार भांजा, मुनमुन चक्रवर्ती, गुलशन मिश्रा, श्यामली घोष और संगम प्रकाश सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।