​रांची: वियतनाम में सड़क दुर्घटना का शिकार हुए रांची के युवा योग शिक्षक राजा कुमार वर्मा का पार्थिव शरीर रविवार को कैलाश नगर स्थित उनके निवास स्थान पहुंचा। शव के घर पहुंचते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया और पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों और गणमान्य व्यक्तियों ने उनके अंतिम दर्शन कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

​विदेश में भारतीय योग परंपरा का प्रचार-प्रसार कर रहे राजा वर्मा के निधन से शहर में गहरा शोक है। रविवार को ही हरमू मुक्तिधाम में पूरे रीति-रिवाज के साथ उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया।