बोकारो। जयपुर में 21 से 28 अक्टूबर 2026 तक आयोजित 46वीं एनटीपीसी जूनियर नेशनल तीरंदाजी चैंपियनशिप में वेदांता ईएसएल आर्चरी अकादमी के तीरंदाज कुलदीप महतो ने शानदार प्रदर्शन करतें हुए यक्तिगत ओलंपिक राउंड स्पर्धा में स्वर्ण पदक और टीम स्पर्धा स्पर्धा में कांस्य पदक जीत हासिल की है। इस मौके पर कंपनी के ईएसएल स्टील लिमिटेड के सीईओ एवं पूर्णकालिक निदेशक रवीश शर्मा ने कुलदीप को बधाई देते हुए कहा-ईएसएल में हमारा मानना है कि खेल न केवल युवाओं की प्रतिभा को निखारते हैं, बल्कि उनमें अनुशासन, आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता का भी विकास करते हैं। राष्ट्रीय स्तर पर कुलदीप महतो की यह शानदार उपलब्धि उनकी कड़ी मेहनत, समर्पण और दृढ़ संकल्प का प्रमाण है।
जिला
ब्रेकिंग
