​रांची। रातू थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक युवक को अगवा कर करीब 12 घंटे तक बंधक बनाकर रखा गया और उसकी बेरहमी से पिटाई की गई। पीड़ित ने आरोप लगाया है कि आरोपियों की मंशा उसकी हत्या कर शव को सेप्टिक टैंक में छिपाने की थी, हालांकि वह वेंटिलेटर के रास्ते भागने में सफल रहा।

​पीड़ित की पहचान दुर्गा कॉलोनी (रवि स्टील, कमड़े) निवासी 29 वर्षीय लक्ष्मण गोप (पिता - स्वर्गीय कालू गोप) के रूप में हुई है।​पीड़ित के अनुसार तीन लोगों ने उसे एक कमरे में बंद कर बेल्ट, रसोई गैस के पाइप और बांस के डंडों से बुरी तरह पीटा। आरोपियों की योजना उसकी हत्या करने की थी, लेकिन देर रात जब सभी आरोपी सो गए, तब लक्ष्मण किसी तरह कमरे के वेंटिलेटर के रास्ते भागने में कामयाब रहा और अपनी जान बचाई।

​लक्ष्मण की शिकायत पर रातू थाना में तीन लोगों के खिलाफ हत्या के प्रयास समेत विभिन्न गंभीर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है।आरोपियों के नाम ​शत्रुधन सिंह,​छोटू सिंह (शत्रुधन का भगिना) और ​प्रकाश गिरी बताया गया है।

​फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है।