सिल्ली (रांची): राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो ने सिल्ली स्थित पार्टी कार्यालय में उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि हिंसा, भेदभाव और पर्यावरण संकट से जूझती दुनिया के लिए गांधी जी के सत्य, अहिंसा, शांति और सादगी के सिद्धांत आज भी प्रेरणादायक हैं। उन्होंने जोर दिया कि समाज के अंतिम व्यक्ति के प्रति संवेदनशीलता और सत्य की शक्ति ही न्यायपूर्ण समाज की आधारशिला है। उनके आदर्श वर्तमान चुनौतियों से निपटने का सही मार्ग दिखाते हैं।
