रांची। झारखंड में जेपीएससी और जेएसएससी सीजीएल जैसी प्रमुख प्रतियोगिता परीक्षाओं में अनुचित साधनों के जरिए धांधली करने वाले गिरोह पर शिकंजा कसते हुए सीआईडी ने चार अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।जेपीएससी परीक्षा से जुड़े मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें ​ऋतिक रोशन (29 वर्ष, पिता: संजय कुमार सिंह, निवासी: संजय पथ, सुंदर नगर गार्डन के पास,मानगो,थाना- उलीडीह, जिला- जमशेदपुर) और ​पंकज प्रसून (32 वर्ष, पिता: अनिल कुमार सिंह, निवासी: शिव भवन, कमलाकांत रोड,थाना- सुखदेवनगर, जिला- राँची) शामिल हैं।​

सीआईडी जांच के अनुसार इन दोनों आरोपियों को पूर्व में गिरफ्तार किए गए ‘शिवांगन की पाठशाला, लालपुर’ कोचिंग संस्थान के संचालक संजीत कुमार द्वारा परीक्षा में अनुचित लाभ पहुंचाया गया था। जेएसएससी सीजीएल परीक्षा में गड़बड़ी से संबंधित मामले में कोडरमा जिले से दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें ​राजेश प्रसाद यादव(पिता: जगदीश यादव, निवासी: ग्राम- गोलवाढाब, वार्ड सं.- 08 थाना- डोमचांच, जिला- कोडरमा) और ​संदीप कुमार(पिता: रामदेव सिंह, निवासी: पूर्णा नगर थाना व जिला- कोडरमा) शामिल हैं।​ इन दोनों पर जेएसएससी सीजीएल परीक्षा के कई अभ्यर्थियों को अनुचित लाभ पहुंचाने का गंभीर आरोप है। दोनों मामलों में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।