बोकारो। आगामी त्योहारों के मद्देनजर खाद्य पदार्थों में मिलावट रोकने के लिए चास नगर निगम क्षेत्र में खाद्य सुरक्षा विभाग ने सघन जांच अभियान चलाया। उपायुक्त और अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम ने 8 मिठाई और बेकरी प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया। जिन कारोबारियों के पास FSSAI पंजीकरण या लाइसेंस नहीं मिला, उन्हें नोटिस जारी किया गया। खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता जांचने के लिए नमूने लेकर उन्हें राज्य खाद्य प्रयोगशाला, रांची भेजा गया है।
प्रतिष्ठानों में साफ-सफाई रखने, अखाद्य रंगों का प्रयोग न करने और बाहरी सिंथेटिक/नकली मावा व पनीर की खरीद-बिक्री से बचने की हिदायत दी गई है। नियमों का उल्लंघन करने पर खाद्य सुरक्षा अधिनियम, 2006 के तहत कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
