रांची। जापान में हाल में समाप्त हुए एशियन गेम्स की गोल्ड मेडलिस्ट हॉकी खिलाडियों सलीमा टेटे, निक्की प्रधान और दीपिका सोरेंग को डीआरएम करुणा निधि सिंह ने सम्मानित किया। एस्ट्रो टर्फ हॉकी स्टेडियम, हटिया में आयोजित सम्मान समारोह में डीआरआएम ने खुशी जताते कहा कि हमारे बीच की प्रतिभाशाली हॉकी खिलाड़ियों ने एशियन गेम्स में देश का नाम रोशन किया है। उन्होंने उम्मीद जताते कहा कि आज यहां से तीन लड़कियां नेशनल हॉकी टीम में गयी हैं, आने वाले समय में 30 से अधिक हॉकी खिलाड़ी नेशनल टीम में पहुंचेंगे। मौके पर सलीमा, निक्की और दीपिका ने खिलाड़ियों के लिए हॉकी स्टेडियम परिसर में नवनिर्मित जिम का उद्घाटन किया। इसे रेलवे की ओर से खिलाड़ियों के लिए खास सौगात बताते कहा कि खिलाड़ियों को फिट रहने में इसका बड़ा लाभ मिलेगा।
आज खास
ब्रेकिंग
