​रांची। आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष एवं झारखंड के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश कुमार महतो के बुकरू स्थित आवासीय कार्यालय में एक मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान विभिन्न राजनीतिक दलों और सामाजिक पृष्ठभूमियों से जुड़े दर्जनों युवाओं और समाजसेवियों ने आजसू पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

​कांके प्रखंड अध्यक्ष अमन शहदेव और मनोज कुमार के नेतृत्व में हुए इस कार्यक्रम में आम आदमी पार्टी के रांची जिला अध्यक्ष ओम प्रकाश महतो, जेएलकेएम (JLKM) से जुड़े वेदप्रकाश महतो, प्रेम प्रकाश सिंह, अशोक महतो, रंजीत महतो, बीरेन्द्र महतो, विश्वजीत महतो, संजय पहान, मंतोष नायक, तौफीक राय, भोला महतो और संजय बैठा समेत कई लोगों ने पार्टी का दामन थामा।

​नवागंतुक सदस्यों ने आजसू पार्टी की नीतियों, सिद्धांतों और सुदेश महतो के नेतृत्व में चल रहे कार्यों से प्रभावित होकर पार्टी में शामिल होने का निर्णय लिया। पार्टी प्रमुख सुदेश महतो ने सभी नए सदस्यों को अंगवस्त्र और माला पहनाकर उनका स्वागत किया।

​राजनीतिक जानकारों का मानना है कि इस मिलन समारोह से पार्टी के संगठनात्मक विस्तार को मजबूती मिलेगी तथा युवाओं की सक्रिय भागीदारी से झारखंड के नवनिर्माण और जनसेवा के संकल्प को नई ऊर्जा प्राप्त होगी।