बोकारो। चास नगर निगम के तत्वावधान में नगर निगम क्षेत्र के वार्ड संख्या-07 में पीसीसी पथ निर्माण कार्य का शुभ शिलान्यास किया गया। यह निर्माण कार्य विश्वकर्मा को-ऑपरेटिव में राजेश कुमार गुप्ता के घर से हरिशंकर प्रसाद के घर तक तथा नन्दुआ स्थान में गोविंद सिंह के घर से दीनदयाल गुप्ता के घर तक किया जाएगा एवम वार्ड संख्या 17 में विकास कार्यों को गति प्रदान करते हुए विक्रम कुमार के घर से हीरा साव के घर तक एवं एच.एच. शुक्ला के घर से गायत्री मंदिर मेन रोड तक पीसीसी पथ निर्माण कार्य का शिलान्यास किया गया।
इस महत्वपूर्ण विकास कार्य का शुभारंभ महापौर भोलू पासवान के कर-कमलों द्वारा किया गया। कार्यक्रम में उपमहापौर पूजा कुमारी एवं वार्ड संख्या-07 के वार्ड पार्षद सुनील कुमार महतो, वार्ड पार्षद कविता देवी की गरिमामयी उपस्थिति रही।
पीसीसी पथ के निर्माण से क्षेत्र के निवासियों को आवागमन में सुविधा मिलेगी तथा स्थानीय आधारभूत संरचना को मजबूती मिलेगी। यह कार्य क्षेत्र के विकास और नागरिकों की सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। चास नगर निगम द्वारा नागरिक सुविधाओं के विस्तार एवं वार्डों के समग्र विकास के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से महापौर प्रतिनिधि प्रताप कुमार उर्फ बाबू, उपमहापौर प्रतिनिधि कुंदन सिंह एवं वार्ड पार्षद प्रतिनिधि कौशल कुमार राय उपस्थित रहे।
शिलान्यास कार्यक्रम में बी.के. पासवान, प्रेम पासवान, रवि पासवान, बिपिन यादव, कारू सिंह, सुमित सिंह, टिगू सिंह, अंतिम सिंह, पिंटू कुमार, पिंटू साह, मुन्ना कुमार, मेहमी राय, प्रमोद कुमार, सलेश सिंह, अखिलेश कुमार राय, अनु सिंह, राकेश कुमार,एवं रवीश चंद्र महतो सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
