कोडरमा। सिविल सर्जन डॉ. अनिल कुमार पर लगे 15 वर्षीय आदिवासी नाबालिग लड़की के यौन शोषण के मामले में नया मोड़ आ गया है। पीड़िता और उसके परिजनों ने मेडिकल जांच करवाने से पूरी तरह इनकार कर दिया है। इस बीच पुलिस अब पीड़िता का बयान न्यायालय में दर्ज कराने की कानूनी प्रक्रिया में जुट गई है।

दूसरी ओर, इस हाई-प्रोफाइल मामले में आरोपी सिविल सर्जन की तबीयत बिगड़ने की शिकायत सामने आई है, जिसके बाद उन्हें जेल से निकालकर सदर अस्पताल के पेइंग वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस और प्रशासन के स्तर पर आगे की कार्रवाई जारी है।