मेदिनीनगर। जामताड़ा व्यवहार न्यायालय के प्रधान जिला व सत्र न्यायाधीश राधा कृष्ण का स्थानांतरण पलामू जिला व्यवहार न्यायालय में प्रधान जिला व सत्र न्यायाधीश के रूप में किया गया है। बिदित हो कि पलामू के प्रधान जिला व सत्र न्यायाधीश राम शर्मा को झारखंड उच्च न्यायालय के न्यायाधीश बनाये जाने के बाद 22 सितम्बर से पलामू के प्रधान जिला व सत्र न्यायाधीश का पद रिक्त था। पलामू के प्रधान जिला व सत्र न्यायाधीश के प्रभार में अतिरिक्त जिला व सत्र न्यायाधीश प्रथम राज कुमार मिश्रा थे। 39वें प्रधान जिला व सत्र न्यायाधीश के पद पर राधा कृष्ण ने सोमवार को योगदान दिया है। राधा कृष्ण को पलामू जिला व्यवहार न्यायालय में प्रधान जिला व सत्र न्यायाधीश के पद पर योगदान देने पर अधिवक्ताओ, लीगल एड डिफेंस काउंसिल के अधिवक्ता, मध्यस्त अधिवक्ता गण ने बधाई दिया।