रामगढ़। देश की प्रसिद्ध सिद्धपीठ मां छिनमस्तीका मंदिर रजरप्पा में प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी शारदीय नवरात्र के मौके पर विशेष पूजा अर्चना हो रही है। वहीं पूरे मंदिर क्षेत्र को भाव रूप से सजाया समय गया है। बाहर से आए कारीगर फूलों और विद्युत साज से मंदिर परिसर को सजा रहे हैं। वहीं कई बड़े आचार्य भी बाहर से रजरप्पा मंदिर क्षेत्र पहुंचकर पूजा अर्चना करने लगे हैं। वहीं इस बार मंदिर न्यास समिति के द्वारा मंदिर क्षेत्र में भैरवी तट पर गंगा आरती का भव्य आयोजन किया गया है। भैरवी नदी तट पर रविवार की शाम से ही गंगा आरती आरंभ हो चुकी है। मंदिर की भव्य सजावट और गंगा आरती लोगों का आकर्षण का केंद्र बन गया है। बड़ी संख्या में लोग गंगा आरती देखने पहुंच रहे हैं।

वहीं मंदिर परिसर के कुंड और अगल-बगल के कुंड में पुजारी, अचार्य पूजा अर्चना करने में लग गए हैं। नवरात्र के मौके पर मां दुर्गा की 9 दिन की पाठ करने का सिलसिला भी शुरू हो चुका है। वहीं रामगढ़ जिला पुलिस प्रशासन सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सक्रिय हो चुका है। मंदिर क्षेत्र में होने वाली भीड़ को देखते हुए जैप, जिला पुलिस और पदाधिकारी को तैनात किया गया है। वहीं रजरप्पा मंदिर न्यास समिति की ओर से भी विशेष तैयारी की गई है। शारदीय नवरात्रि के दूसरे दिन मां छिनमस्तिका की विशेष पूजा अर्चना हुई है। वहीं दिन प्रतिदिन श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ते जा रही है।