​रांची। वियतनाम में सड़क दुर्घटना में जान गंवाने वाले कैलाश नगर (रांची) निवासी राजा कुमार बंसी का पार्थिव शरीर गृह नगर लाने के लिए जिला प्रशासन सक्रिय हो गया है। इस संबंध में मृतक के परिजनों ने समाहरणालय में उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री से मुलाकात की।

​उल्लेखनीय है कि 25 सितंबर 2026 को वियतनाम में हुई सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल राजा कुमार बंसी की 26 सितंबर की सुबह मृत्यु हो गई थी। उपायुक्त ने शोकाकुल परिवार को ढांढस बंधाते हुए आश्वस्त किया कि राज्य सरकार के दिशा-निर्देशानुसार संबंधित विभागों से समन्वय बनाकर पार्थिव शरीर को जल्द से जल्द रांची लाने के सभी प्रशासनिक कदम उठाए जा रहे हैं।

​मुलाकात के दौरान रांची नगर निगम वार्ड संख्या-27 के वार्ड पार्षद, शांति समिति के सदस्य जय सिंह यादव एवं मृतक के परिजन मौजूद थे।