बोकारो थर्मल। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी बोकारो थर्मल शाखा कमिटी कि बैठक बुधवार को यूनियन कार्यालय में सम्पन्न हुई। जिसकी अध्यक्षा राजकिशोर प्रसाद सिंह ने किया। बैठक का मुख्य उद्देश्य 1, 2 और 3 दिसंबर 2026 को आहूत महंगाई को लेकर राष्ट्र व्यापी आंदोलन की तैयारी करना है। भाकपा के शाखा सचिव रामेश्वर साव ने कहा कि देश में महंगाई चरम पर है जिसको लेकर बोकारो थर्मल में भी आंदोलन किया जाएगा। वहीं जिला मंत्री गणेश प्रसाद महतो ने केंद्र सरकार के गलत नीतियों एवं आंदोलन के बारे बताये। अंचल मंत्री ब्रजकिशोर सिंह ने अंचल के रिपोर्ट को रखते हुए पार्टी को मजबूत करने का आह्वान किया। बैठक में निर्णय लिया गया कि बेरोजगार युवकों को रोजगार देने के मामले में डीवीसी में आंदोलन तेज किया जायेगा। राष्ट्र व्यापी आंदोलन की तैयारी को लेकर पुनः 30 नवंबर को यूनियन कार्यालय में शाखा कि बैठक करने का भी निर्णय लिया गया। बैठक में जानकी महतो, असीम तिवारी, अमृत महतो, सरजू महतो, जागेश्वर महतो, रेवतलाल महतो, पप्पु शर्मा, रामचंद्र ठाकुर सहित अन्य लोग उपस्थित थे।
जिला
ब्रेकिंग
