बोकारो। बोकारो स्टील प्लांट (बीएसएल) के ब्लास्ट फर्नेस विभाग ने 20 नवंबर 2026 को तीन फर्नेस के संचालन के साथ एक दिन में 13,508 टन हॉट मेटल का उत्पादन कर नया कीर्तिमान स्थापित किया है। यह संयंत्र के इतिहास में अब तक का सर्वाधिक दैनिक उत्पादन है।
इस उपलब्धि के साथ विभाग ने 22 अप्रैल 2025 को बनाए गए 12,877 टन के अपने पिछले सर्वश्रेष्ठ रिकॉर्ड को 631 टन के अंतर से पीछे छोड़ दिया है।
कार्यपालक निदेशक (वर्क्स) अनूप कुमार दत्त के कुशल मार्गदर्शन और मुख्य महाप्रबंधक (ब्लास्ट फर्नेस) शौविक रॉय के नेतृत्व में अधिकारियों, कर्मचारियों और सहयोगी विभागों के बेहतर तकनीकी समन्वय व टीमवर्क से यह सफलता हासिल हुई है। संयंत्र प्रबंधन ने इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर पूरी टीम को बधाई देते हुए भविष्य में भी नए लक्ष्य हासिल करने का आह्वान किया है।
