बोकारो। जरीडीह थाना क्षेत्र के कल्याणपुर स्थित हनुमान चौक के पास सोमवार को देर रात असामाजिक तत्वों ने होटल के ऊपरी हिस्से में आग लगा दी। इस अगलगी की घटना में होटल के अंदर रखे सामान जलकर पूरी तरह से राख हो गया। घटना के समय होटल में कोई भी व्यक्ति मौजूद नहीं था, जिससे बड़ा हादसा होने से टल गया। होटल का ऊपरी हिस्सा बांस और त्रिपाल की मदद से बनाया गया था, इसके कारण आग सुलगते ही उसने तुरंत विकराल रूप ले लिया और लपटें तेजी से उठने लगीं। वहीं पीड़ित होटल मालिक अशोक हेंब्रम ने बताया कि इस आगजनी में उनके बर्तन, फर्नीचर और अन्य जरूरी सामान जल गए हैं। उन्होंने बताया कि इस आग लगी से करीब 50 हजार रुपये के नुकसान की आशंन हुआ है.वहीं झामुमो नेता अजीत मुर्मू व लखन मांझी ने कहा कि अशोक हेंब्रम अत्यंत गरीब है जो इसी होटल को चला कर परिवार का भरण पोषण करता है। लेकिन असामाजिक तत्व के लोगों के द्वारा इसे जला दिया है जिस कारण इसकी आर्थिक स्थिति और दैनिय हो जाएगी। उन्होंने पुलिस प्रशासन से दोषियों पर कार्रवाई करते हुए पीड़ित परिवार वालों को उचित मुआवजा देने का मांग किया है। मौके पर सोनू कुमार,जागेश्वर मुर्मू,बुद्धेश्वर किस्कू,बीरबल मांझी आदि मौजूद थे।
जिला
ब्रेकिंग
