रांची। सतर्कता जागरुकता सप्ताह–2026 के तहत सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (सीसीएल) मुख्यालय में 30 अक्टूबर 2026 को कर्मियों के बच्चों के लिए कविता पाठ, चित्रकला और निबंध लेखन प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इस वर्ष की थीम “सत्यनिष्ठा से समृद्धि” पर आधारित इन आयोजनों में 200 से अधिक बच्चों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बच्चों मेंच से ही ईमानदारी, पारदर्शिता और नैतिक मूल्यों की भावना विकसित करना था। नन्हे प्रतिभागियों ने अपनी रचनात्मक कला के माध्यम से सत्यनिष्ठा के महत्व को बेहद प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया। सीसीएल ने इस आयोजन के जरिए समाज और नई पीढ़ी में सत्यनिष्ठा की संस्कृति को प्रोत्साहित करने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।