बोकारो। बोकारो के सेक्टर 3 स्थित बोकारो पब्लिक स्कूल में फाउंडेशन डे के अवसर पर भव्य समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के संस्थापक निदेशक स्वर्गीय कैप्टन राम चंद्र यादव की प्रतिमा का अनावरण किया गया। समारोह में उपस्थित लोगों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शिक्षा के क्षेत्र में उनके अतुलनीय योगदान और प्रेरणादायी व्यक्तित्व को याद किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय की छात्राओं द्वारा प्रस्तुत मधुर स्वागत गान से हुआ। इसके बाद विद्यालय के प्राचार्य अम्बरीष रंजन पाठक ने स्वर्गीय कैप्टन आर.सी. यादव के जीवन, संघर्ष और उपलब्धियों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि कैप्टन यादव ने एक छोटे से विद्यालय के रूप में बोकारो पब्लिक स्कूल की शुरुआत की थी। अपनी दूरदर्शिता, दृढ इच्छाशति, अनुशासन और अथक परिश्रम के बल पर उन्होंने इस संस्थान को वर्तमान विशाल स्वरूप प्रदान किया। उनका उद्देश्य विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ-साथ संस्कार, अनुशासन और नैतिक मूल्यों से परिपूर्ण बनाना था।

समारोह का मुख्य आकर्षण रामकृष्ण चेस्ट हॉस्पिटल, पटना के चेयरपर्सन एवं बोकारो पब्लिक स्कूल के मैनेजिंग डायरेक्टर और चेस्ट के प्रख्यात डॉक्टर डॉ. सुधीर कुमार का भावुक संबोधन रहा। उन्होंने कहा कि कैप्टन यादव केवल एक सफल संस्थापक ही नहीं, बल्कि एक आदर्श पिता और उदार हृदय के व्यक्ति थे। उन्होंने अपने जीवन में दिन-रात मेहनत की और कभी अपने स्वार्थ को प्राथमिकता नहीं दी। वे हमेशा दूसरों की भलाई के बारे में सोचते थे। यहां तक कि जो लोग उनके प्रति अच्छा भाव नहीं रखते थे, उनके लिए भी वे सदैव अच्छा ही सोचते थे। यही उनकी महानता, उदारता और बड़प्पन था, जिसने उन्हें जीवन में इस मुकाम तक पहुंचाया। उनके विचार और आदर्श सदैव लोगों को प्रेरित करते रहेंगे।

इसके उपरांत डॉ. सुधीर कुमार ने अपनी माँ कृष्णा यादव की उपस्थिति में अपने पिता स्वर्गीय कैप्टन आर सी यादव की प्रतिमा का अनावरण किया। इस भावुक और स्मरणीय मौके पर विशिष्ट अतिथि के रूप में रामकृष्णा चेस्ट हॉस्पिटल, पटना की वाइस चेयरमैन काजल, विद्यालय की एकेडमिक डायरेक्टर डॉ. सुधा शेखर, चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर शंभू शेखर, विभिन्न विद्यालयों के प्राचार्य एवं निदेशक जिनमें अमर प्रसाद, डॉ आमिर हुसैन, डॉ विपुल कुमार सिंह, संजीव कुमार ठाकुर, समाजसेवी मनोज ठाकुर सहित विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित थे।

राष्ट्र निर्माण के लिए एक बेहद महत्वपूर्ण अभियान है। कार्यक्रम में मुख्य रूप से सीटीपीएस के कार्यालय अधीक्षक प्रफुल्ल भंडारी, करमाटांड मुखिया प्रतिनिधि ब्रह्मदेव हेंब्रम, बानेश्वर किस्कू, अशोक गोप, लालु गोप, नरेश गोप, नंदलाल मांझी, पिंकी देवी, मंजू देवी उमावती देवी, सावित्री देवी आदि दर्जनों ग्रामीण उपस्थित थे।