बोकारो थर्मल। बोकारो थर्मल के गोविंदपुर सी पंचायत में पीडीएस दुकान पर लाभुकों ने जमकर हंगामा किया। लाभुकों ने राशन वितरण में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है। उन्होंने गोविंदपुर सी पंचायत के मुखिया बबलू सिंह से बकाया राशन दिलवाने का मांग भी किया। इस हंगामे के बाद बेरमो प्रखण्ड के खाद्य आपूर्ति पदाधिकारी विद्या सागर दयाल बोकारो थर्मल पहुंचे एवं जनवितरण प्रणाली के दुकान का निरीक्षण कर पीडीएस दुकानदार को फटकार लगाते हुए बकाया राशन का अविलंब वितरण करने का निर्देश दिया। साथ ही कहा कि राशन का वितरण हर महीना कर दे और दुकान नियमित खुला रखे ताकि लाभुकों को असुविधा न हो।
बेरमो एमओ ने दुकानदार को फटकार लगाते हुए दुबारा शिकायत मिलने पर लाइसेंस रद्द करने की भी चेतावनी भी दी। इस अवसर पर कई ग्रामीण व वार्ड सदस्य उपस्थित थे।
