बोकारो। बोकारो के चास अंचल कार्यालय में सोमवार को जमीन विवाद से जुड़े काम को लेकर हंगामा हो गया। बिजुलिया से पहुंचे युवकों और कार्यालय कर्मियों के बीच विवाद बढ़ने के बाद पुलिस ने चार युवकों को हिरासत में लिया। चास सीओ सेवा राम के अनुसार, युवक काम तत्काल कराने की मांग कर रहे थे। कर्मचारियों के व्यस्त होने के कारण उन्हें इंतजार करने को कहा गया, जिसके बाद गाली-गलौज और मारपीट की स्थिति बनने का आरोप है। वहीं, युवकों ने काम के बदले पैसे मांगने और मारपीट का आरोप लगाया है। सीओ ने आरोपों से इनकार किया है। CCTV फुटेज से जांच जारी है।