मेदिनीनगर। झालसा के दिशा निर्देश पर व पलामू के प्रधान जिला व सत्र न्यायाधीश राधा कृष्ण के अध्यक्षता में प्रधान जिला व सत्र न्यायाधीश राधा कृष्ण के वेश्म में 12 दिसम्बर को आहूत राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने को लेकर एम ए सी टी व बीमा कम्पनी के अधिवक्ताओं के साथ एक बैठक आयोजित किया गया। इस मौके पर पीडीजे ने कहा कि एम ए सी टी केस को लेकर अधिवक्ताओं को और सजग रहने की जरूरत है। ताकि अधिक से अधिक पीड़ित परिवारों को जल्द से जल्द लाभ दिलाया जा सके। उन्होंने कहा कि एम ए सी टी व बीमा कंपनी से जुड़े अधिवक्ताओं का मामले निस्तारण में अहम भूमिका होती है। ऐसे में वादकारियों के साथ सहयोगात्मक ब्यवहार रखते हुए मामले के निस्तारण में सहयोग करें। जिससे अधिक से अधिक एम ए सी टी का केस का भी निपटारा हो सके। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक मामले निस्तारण का लक्ष्य रखा गया है। इसी कड़ी मे आज एम ए सी टी, व बीमा कंपनी के अधिवक्ताओं के साथ बैठक़ की गई है। उन्होंने कहा कि किसी भी तरह का समस्या हो तो एम ए सी टी केस के वादकारी या उनके अधिवक्ता जिला विधिक सेवा प्राधिकार के कार्यालय में डालसा सचिव से सम्पर्क कर सकते है। इस मौके पर डालसा के प्रभारी सचिव गौरव खुराना, अधिवक्ता कृष्णनंदन प्रसाद, युधिष्ठिर गिरी, योगेंद्र प्रसाद सिंह, चितेश कुमार मिश्रा, लेयाकत अंसारी, राजीव रंजन, सुनील प्रजापति, विक्रम सहाय, शिवम लाठ दिलीप कुमार यादव, सुशील कुमार राम आदि लोग उपस्थित थे।
जिला
ब्रेकिंग
