​नई दिल्ली/रांची: भारत अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला (आईआईटीएफ)-2026 में झारखंड पवेलियन स्थित 'पलाश मार्ट' आगंतुकों के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (जेएसएलपीएस) के सहयोग से संचालित पलाश ब्रांड के माध्यम से ग्रामीण महिला उद्यमियों और स्वयं सहायता समूहों के उत्पादों को बड़ा बाजार मिल रहा है।

​पलाश मार्ट में तसर सिल्क की साड़ियां व सूट, जीआई टैग प्राप्त पारंपरिक डोकरा शिल्प, जनजातीय आभूषण, हर्बल-प्राकृतिक उत्पाद और जीरा फूल राइस लोगों को खूब भा रहे हैं। जमशेदपुर की उद्यमी मीनू रक्षित के केमिकल-मुक्त हस्तनिर्मित साबुन, तेल, क्रीम और लिप बाम भी विशेष आकर्षण बने हुए हैं।

​पलाश मार्ट के स्टेट कोऑर्डिनेटर मुकेश सचिन के अनुसार, मेले में पलाश मार्ट की कुल बिक्री 30 लाख रुपये तक पहुंच गई है, जो ग्रामीण महिला उद्यमियों के उत्पादों की बढ़ती लोकप्रियता और राष्ट्रीय स्तर पर मिल रही पहचान को दर्शाती है।