रामगढ़। आगामी 26 नवंबर, संविधान दिवस के अवसर पर रांची में आयोजित होने वाली संविधान रक्षा मार्च की सफलता को लेकर आज रामगढ़ के होटल ला मैरिटल में प्रदेश कांग्रेस कमेटी का प्रेसवार्ता हुआ। झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश प्रवक्ता डॉ. एम. तौसीफ, जिलाध्यक्ष सह विधायक ममता देवी पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष शहजाद अनवर एवं राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के प्रदेश अध्यक्ष शान्तनु मिश्रा ने संबोधित किया।

प्रदेश मीडिया संयोजक डॉक्टर एम तौसीफ ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी के द्वारा प्रदेश के सभी जिला में प्रेस कांफ्रेंस के माध्यम से 26 नवंबर 2026 को विशाल संविधान मार्च को सफल बनाने के लिए प्रेस कांफ्रेंस किया जारहा ह। प्रेस के माध्यम से कांग्रेस के कार्यकर्ता और शुभचिंतकों को मार्च में शामिल होने के लिए आह्वान किया जा रहा है, ताकि संविधान रक्षा मार्च सफल हो सके आज संविधान को बचाने की जरूरत है।

2014 के बाद से भाजपा की केंद्र सरकार ने संविधान को तक पे रखकर सारा काम कर रही हैंlहाल के दिनों में जिस तरह से sir के माध्यम वोट चोरी कर कई राज्यों में सरकार बनाया है वह जीता जागता उदाहरण है। प्रतिपक्ष के नेता राहुल गांधी ने डेढ़ साल पहले सबूत के साथ प्रेस कांफ्रेंस के माध्यम से वोट चोरी का मुद्दा उठाया था। उन्होंने कहा था कि SIR के माध्यम से भाजपा की केंद्र सरकार कई जगहों पर वोट चोरी कर रही है और सरकार बना रही है। उत्तर प्रदेश बिहार हद तो तब हुई जब वेस्ट बंगाल के चुनाव को लूट लिया गया। भारतीय जनता पार्टी की केंद्र सरकार जब से बनी है। संविधान को नहीं मानती है वह कहीं ना कहीं नागपुर के फरमान पर अपना काम करती है। कांग्रेस पार्टी ने संविधान बनाया संविधान देश में लागू करवाया तो कांग्रेस पार्टी की जिम्मेदारी बनती है कि संविधान को बचाना है।

संविधान को बचाने के लिए राहुल गांधी लगातार सड़क से लेकर के सदन तक लड़ाई लड़ रहे हैं। भाजपा ने इंडिपेंडेंस संस्थाओं को जिस तरह से इस्तमाल किया है। वह किसी से छुपा हुआ नहीं है इसलिए जरूरत इस बात की है कि देश का एक-एक नागरिक चाहे वह पुरुष हो या महिला हो सभी को संविधान बचाने में कांग्रेस पार्टी का साथ देना चाहिए। कार्यक्रम के दौरान नेताओं ने कहा कि भारतीय संविधान देश के लोकतंत्र, सामाजिक न्याय, समानता और नागरिकों के अधिकारों की मजबूत आधारशिला है। आज संविधान, लोकतंत्र एवं नागरिकों के मताधिकार की रक्षा के लिए एकजुट होकर संघर्ष करने की आवश्यकता है। नेता प्रतिपक्ष श्री राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी वोट चोरी एवं चुनावी पारदर्शिता जैसे गंभीर मुद्दों पर लगातार आवाज उठा रही है।

नेताओं ने कहा कि 26 नवंबर को संविधान दिवस के अवसर पर रांची में आयोजित संविधान यात्रा एवं संविधान रक्षा मार्च के माध्यम से संविधान और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा का संदेश जन-जन तक पहुंचाया जाएगा।

प्रेसवार्ता के माध्यम से जिले के सभी कांग्रेसजनों एवं संविधान में विश्वास रखने वाले नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में 26 नवंबर को रांची पहुंचकर संविधान रक्षा मार्च को ऐतिहासिक एवं सफल बनाने की अपील की गई। मौके पर कांग्रेस प्रवक्ता मुकेश यादव, बीस सूत्री उपाध्यक्ष दिनेश मुंडा, कांग्रेस प्रवक्ता सह दुलमी प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष एवं मीडिया चेयरमैन सुधीर मंगलेश, गगन करमाली, बलराम साहू सहित अन्य कांग्रेसजन उपस्थित थे।