मेदिनीनगर। वर्ष 1469 ई में कार्तिक पूर्णिमा के दिन पाकिस्तान अधिकृत तलवंडी साहिब में गुरूनानक देवजी का जन्म हुआ था। जो सिक्ख धर्म के संस्थापक भी कहे जाते हैं। इनकी जयंती के उपलक्ष्य में प्रकाश पर्व के रूप में मनाया जाता है। गुरूनानक देव जी की शिक्षाओं ने समाज को अज्ञान व कुरीतियों के अंधकार से निकालकर ज्ञान समानता व सच्चाई के प्रकाश की ओर मार्ग दिखाया। इस उपलक्ष्य में भी प्रकाश पर्व मनाया जाता है। पलामू में सोमवार को गुरुनानक देव जी के 557 वें प्रकाशपर्व पर हर साल की भाति इस साल भी श्री गुरु सिंह सभा द्वारा बेलवाटिका से भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। जो शहर के विभिन्न चौक चौराहों से होते हुए गुरूद्वारा पहुंचकर समापन किया गया। शोभा यात्रा में आगे दशमेश मॉडल एवं गुरुकुलम इंटरनेशनल स्कूल के बच्चे गुरुनानक जी की प्रतिमा के साथ चल रहे थे। उसके बाद बैंड पार्टी और पंजाब से आए ज्ञानी जी की जत्था द्वारा नगर कीर्तन करते हुए भरमण कर रहे थे। वहीं पंजाब के ही गतका पार्टी द्वारा भिन्न भिन्न प्रकार का करतब दिखाकर समा बांधा। सदियों से चली आ रही तलवारबाजी, गतका, भाला बाजी, घड़ा फोड़ समेत कई आकर्षक कलाबाजी का प्रदर्शन किया गया। शोभा यात्रा में पालकी साहब के आगे छोटे छोटे पंज प्यारे मुख्य आकर्षण बने। ठीक पीछे बड़े पंज प्यारे हाथों में तलवार लिए शोभा बढ़ा रहे थे।

इनमें उत्तम सिंह, राजपाल सिंह, प्रताप सिंह, मंजीत सिंह, भुपेंद्र सिंह तथा छोटे पंज प्यारे में हरमीत सिंह, राजगीर सिंह, फतेह सिंह, रणबीर सिंह, सचवन सिंह शामिल थे। जिन्हें समाज के कई लोगों द्वारा फूल माला व अंग वस्त्र भेटकर स्वागत किया गया। सिक्ख समुदाय की महिलाओं के साथ अन्य लोग शब्द कीर्तन करते हुए पूरे शहर का माहौल भक्तिमय कर रहे थे। इस मौके पर गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा के अध्यक्ष सतबीर सिंह राजा ने कहा कि आज देश में आवश्यकता है कि सिक्ख गुरूओं की शिक्षाओं को केवलधार्मिक आयोजनों व गुरूद्वारों तक सीमित ना रखें। इसे लोग अपने व्यक्तिगत जीवन, सामाजिक व्यवहार, शिक्षा व्यवस्था, आर्थिक नीतियों व राष्ट्रीय चरित्र का हिस्सा बनायें। कहा कि गुरूनानक देव जी का शौर्य हमें अन्याय के सामने खड़ा होना सिखाता है। इनकी वाणी हमें ईमानदार, श्रम, मानवता व साझेदारी का रास्ता भी दिखाता है। मौके पर सिक्ख संगत मिंटू सिंह, राजेंद्र सिंह बंटी, सतबीर सिंह, गुरबीर सिंह गोलू, कमल , चिंटू सिंह, डिंपल सिंह, सिंपल सिंह, टीटू सिंह, बॉबी सिंह, इशिता कौर, जसबीर कौर, रंजीत सिंह नायक, मंजीत कौर, आयुषी रश्मि कीरत, जसबिंदर कौर, डॉली कौर, पाली कौर, सबीता कौर समेत काफी संख्या में सिक्ख समुदाय के लोग शामिल थे।