बोकारो थर्मल। बोकारो थर्मल थाना क्षेत्र के जारंगडीह में सड़क हादसा में दो युवक गंभतीर रूप से घायल हो गए है। घायल दोनों युवकों का प्राथमिक इलाज डीवीसी के बोकारो थर्मल अस्पताल में कराने के बाद बेहतर इलाज हेतु बीजीएच के बोकारो अस्पताल रेफर कर दिया है। घटना सोमवार की रात्रि लगभग दस बजे की है। घायल दोनों युवक प्रीत सिंह 25 वर्ष एवं विशाल कुमार रजवार 30 वर्ष जारंगडीह का रहने वाला है। दोनों युवक स्कूटी से कथारा से जारंगडीह आ रहे थे कि जारंगडीह काटा घर समीप सड़क किनारे खड़ी हाइवा डम्फर को पीछे से टक्कर मार दिया। जिससे दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच एवं दुर्घटनाग्रस्त दोनों वाहनों को थाना लाने का प्रयाश कर रही है।