देवघर। आज देवघर स्थित बाबा वैद्यनाथ धाम एवं दुमका स्थित बाबा वासुकिनाथ धाम में झारखंड के प्रदेश महामंत्री (संगठन) पवन कुमार साय तथा छत्तीसगढ़ के प्रदेश महामंत्री (संगठन) कर्मवीर सिंह ने दर्शन-पूजन किया। दोनों वरिष्ठ नेताओं ने मंत्रोचार के बीच बाबा भोलेनाथ का जलाभिषेक व विधिवत पूजन कर राज्य व देशवासियों की सुख, समृद्धि और जन-कल्याण की कामना की।
दर्शन के दौरान पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष बालमुकुंद सहाय,ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय मंत्री बजरंगी प्रसाद यादव,पूर्व विधायक नारायण दास जी समेत कई स्थानीय पदाधिकारी व कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे।
