देवघर। गोड्डा सांसद डॉ. निशिकांत दुबे के साथ अलीगढ़ के सांसद सतीश गौतम और बिहार से राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता ने शनिवार को बाबा बैद्यनाथ कामना लिंग के पूजन किए। इस दौरान पुरोहितों ने तीन सांसदो को विधि-विधान पूर्वक पूजा कराई। सांसदों ने बाबा बैद्यनाथ से देशवासियों की खुशहाली और तरक्की की कामना की। बता दें कि संसदीय राजभाषा समिति की तीसरी उपसमिति का देवघर दौरा हो रहा है। वरिष्ठ सांसद श्रीरंग अप्पा बरने के नेतृत्व में उपसमिति देवघर पहुंची है, जिसमें सांसद सतीश गौतम, सांसद संजय सेठ, सांसद जावेद, सांसद धर्मशीला आदि शामिल हैं। देवघर पहुंचने पर निशिकांत दुबे ने सभी सांसदों का स्वागत किया।