जमशेदपुर। झारखंड के रेल यात्रियों के लिए एक जरूरी खबर है। आने वाले दिनों में यात्रियों को आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है, क्योंकि दक्षिण पूर्व रेलवे ने कई ट्रेनों को रद्द करने का निर्णय लिया है।

दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर रेल मंडल के अंतर्गत झारसुगुड़ा पैसेंजर यार्ड में नॉन-इंटरलॉकिंग का विकास कार्य किया जाना है। यह महत्वपूर्ण कार्य 27 नवंबर से 17 दिसंबर 2026 के बीच निर्धारित तिथियों पर संपन्न होगा।

इस तकनीकी और विकास कार्य के कारण दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से जुड़ी कई यात्री गाड़ियों के परिचालन पर सीधा असर पड़ेगा। इसका मुख्य प्रभाव टाटानगर और आसपास के क्षेत्रों से यात्रा करने वाले यात्रियों पर पड़ेगा। रेलवे प्रशासन द्वारा इस संबंध में आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी गई है।