​बोकारो। आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश कुमार महतो 26 अगस्त को बोकारो प्रवास पर रहेंगे। उनके आगमन को लेकर पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखा जा रहा है।

​सुदेश महतो का दोपहर 12 बजे बिरसा मुंडा चौक (नया मोड़) पर पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत किया जाएगा। इसके उपरांत, दोपहर 2 बजे आयोजित बोकारो जिला कार्यसमिति की महत्वपूर्ण बैठक में वे शिरकत करेंगे।

​बैठक के दौरान संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने, सदस्यता अभियान, युवा संगठन की सक्रियता, आगामी राजनीतिक कार्यक्रमों तथा जनहित से जुड़े प्रमुख मुद्दों पर विस्तृत चर्चा होगी। सुदेश महतो सीधे कार्यकर्ताओं से संवाद कर स्थानीय हितों, रोजगार, शिक्षा, और जल-जंगल-जमीन से जुड़े विषयों पर पार्टी की भावी रणनीति व दिशा-निर्देश साझा करेंगे।