मेदिनीनगर। राष्ट्रीय एकता, अखंडता व समाजिक सदभाव को बढ़ावा देने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक कपिल चौधरी के नेतृत्व में रन फॉर यूनिटी का आयोजन किया गया। इसमें पलामू पुलिस के साथ बच्चों ने दोड़ लगाया। इस मौके पर एसपी श्री चौधरी ने कहा कि इस दौड़ के माध्यम से देश की एकता व अखंडता को बनाये रखने व समाज में आपसी सौहार्द व विश्वास को मजबूत करने के लिए आमलोगों के बीच यह संदेश जाता है। हमें समाज को एक धागे में पिरोकर रखना है। रन फॉरयूनिटी का उद्देश्य सिर्फ दौड़ लगाना नहीं है बल्कि इसके माध्यम से लोगों को यह संदेश देना है कि देश की मजबूती एवं विविधता में एकता तथा सभी के बीच सदभाव हो। उन्होंने जिलेवासियों से अपील करते हुए कहा कि राष्ट्रीय एकता, सामाजिक सौहार्द व भाईचारे निभाने में अपनी सक्रिय भुमिका निभायें ताकि समाज में शांति व्यवस्था कायम हो सके। इसके साथ ही समरस समाज का निर्माण स्थापित हो। श्री चौधरी ने बच्चों को संदेश देते हुए कहा कि शिक्षा के साथ देश की अखंडता व आपसी सौहार्द को बनाये रखने के लिए हमें प्रेरणा लेने की जरूरत है। बच्चे देश ही नहीं घर, समाज निर्माण के नींव होते हैं। इन्हें राष्ट्रीय एकता, अखंडता व आपसी सदभाव का शिक्षा देना आवश्यक है। कारण कि ये बच्चे समाज में अपना कृतित्व स्थापित कर समाज को एकसूत्र बांध सकें। इस अवसर पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी चिरंजीवी मंडल, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी राजेश यादव, प्रभारी सार्जेंट मेजर सुरेश राम, शहर थाना प्रभारी ज्योतिलाल रजवार, चैनपुर थाना प्रभारी लालजी, सार्जेंट विमल कुमार सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी, जवान एवं स्कूली बच्चे उपस्थित थे।