रामगढ़। शहर के सुभाष चौक पर शनिवार की शाम एक युवक हाथों में पोस्टर लेकर लोगों को पुकार कर अपनी व्यथा सुनाया। वह बता रहा है कि झारखंड रो रहा है और ये लोग लूट रहे हैं। भ्रष्ट नेता नीतियों को बेचकर राज्य को लूटने में लगे हैं। भ्रष्ट अधिकारी कुर्सी के बल पर खनन, जंगल, जमीन सब बेच रहे हैं। भ्रष्ट व्यापारी अवैध खनन, तस्करी और कालाबाजारी से मुनाफा कमा रहे हैं। झारखंड की खनिज बचाओ, खनिज बचेंगे तो झारखंड बचेगा, झारखंड बचेगा तो हम सब बचेंगे। इस संबंध में रामकुमार से पूछने पर उसका कहना है कि गरीब लोगों का शोषण हो रहा है। उन पर गलत प्राथमिकी दर्ज की जा रही है। अवैध खनन के दौरान गरीब लोगों की जान जा रही है। उन्हें हक नहीं मिल रहा है।