बोकारो। बीएसएल टाउनशिप में अवैध कब्जे, अतिक्रमण और कंपनी आवासों के दुरुपयोग पर रोक लगाने के लिए प्रबंधन ने सिक्योरिटी अलर्ट नंबर 8986876433 जारी किया है। यह नंबर 24 घंटे सक्रिय रहेगा। इस नंबर पर अवैध कब्जे, अतिक्रमण, संदिग्ध लोगों के रहने या आवास के दुरुपयोग की शिकायत की जा सकेगी। शिकायतकर्ता की पहचान गोपनीय रखी जाएगी और जरूरत पड़ने पर संबंधित मामले की तस्वीर भी साझा की जा सकेगी।

प्रबंधन के अनुसार, शिकायत मिलने के बाद 24 घंटे के भीतर कार्रवाई की जाएगी। कंपनी आवास को नियमों के विरुद्ध किराये पर देने या किसी अन्य व्यक्ति को अवैध रूप से रहने की अनुमति देने वालों पर भी कार्रवाई की जाएगी। बीएसएल प्रबंधन के वरिष्ठ अधिकारी शिकायतों की नियमित निगरानी करेंगे। इस पहल का उद्देश्य टाउनशिप के आवासों को अवैध कब्जे और दुरुपयोग से मुक्त कराना है।