हजारीबाग।राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के विषय पर आठ दिवसीय अभिमुखीकरण तथा संवेदीकरण कार्यक्रम का आयोजन मालवीय मिशन शिक्षक प्रशिक्षण केंद्र, दक्षिण बिहार केंद्रीय विश्वविद्यालय, गया तथा विनोबा भावे विश्वविद्यालय, हजारीबाग के संयुक्त तत्वावधान में किया जा रहा है। इसकी जानकारी देते हुए कार्यक्रम संयोजक डॉ. मृत्युंजय प्रसाद ने बताया कि शनिवार को कार्यक्रम के तीसरे दिन का सत्र का संचालन सफलता पूर्वक संपन्न किया गया। प्रशिक्षण में कुल 183 शिक्षक और शोधार्थी भाग ले रहे हैं।
प्रोफेसर मृत्युंजय ने 31 अक्टूबर को बताया कि सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ़ साउथ बिहार (CUSB) शिक्षाशास्त्र विभाग की अध्यक्ष प्रो मितांजलि साहू इस कार्यक्रम की मुख्य सूत्रधार हैं। इसी विश्वविद्यालय के मालवीय मिशन ट्रीटी टीचर ट्रेनिंग सेंटर (MMTTC) के प्रोग्राम कोऑर्डिनेटर तथा निदेशक प्रो तरुण कुमार त्यागी ने प्रतिभागियों को प्रशिक्षण के विषय से अवगत कराया है। विनोबा भावे विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो चंद्र भूषण शर्मा ने प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए अनमोल वचन प्रस्तुत किए। केंद्रीय विश्वविद्यालय आंध्र प्रदेश के कुलपति प्रो एस ए कोरी ने बीजवक्तव्य प्रस्तुत किया। सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ़ साउथ बिहार, गया के कुलपति प्रो कामेश्वर नाथ सिंह ने अध्यक्षीय अभिभाषण प्रस्तुत किया।
उपरोक्त वक्ताओं के अलावे सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ़ हरियाणा के प्रो दिनेश चहल, NIEPA नई दिल्ली के प्रो कुमार सुरेश एवं प्रो पीके मिश्रा, एनसीटीई के पूर्व अध्यक्ष प्रो संतोष पांडा तथा सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ़ साउथ बिहार के प्रो राम प्रताप सिंह ने अलग-अलग सत्र में ऑनलाइन मोड में कार्यशाला को संबोधित किया।
डॉ मृत्युंजय ने बताया कि 29 अक्टूबर से प्रारंभ इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन 6 नवंबर को होगा। वक्ताओं का परिचय तथा धन्यवाद ज्ञापन के दायित्व का निर्वहन विभावि शिक्षाशास्त्र विभाग की प्राध्यापिका डॉ निशा सिन्हा संभाला रहीं है।
