मेदिनीनगर।​छतरपुर थाना क्षेत्र के मनहू गांव स्थित देवी धाम के समीप शुक्रवार की देर रात मानसिक रूप से बीमार मंजू देवी (पति- रविंद्र उरांव, निवासी- मंदेया गांव) ने एक खेत में नवजात शिशु को जन्म दिया। बच्चे के रोने की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने तुरंत महिला और नवजात को छतरपुर अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया, जहाँ से उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें मेदिनीनगर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।

​परिजनों के अनुसार मंजू देवी शुक्रवार सुबह बिना बताए घर से निकली थीं। वहीं, देवी धाम के पास प्रसव के दौरान दो अन्य महिलाओं के मौके से फरार होने और इस घटना को लेकर फैली तरह-तरह की चर्चाओं के बीच पुलिस मामले की गहराई से छानबीन कर रही है। वर्तमान में माँ और बच्चा दोनों अस्पताल में इलाजरत हैं।