जमशेदपुर। भाजपा के वरिष्ठ नेता व प्रदेश प्रवक्ता अभय सिंह के जुड़वां भाई निर्भय सिंह का शुक्रवार दोपहर टाटा मुख्य अस्पताल (tiemech) में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया।
सुबह करीब 11 बजे तबीयत बिगड़ने पर उन्हें तत्काल टीएमएच ले जाया गया था। डॉक्टरों ने कार्डियक अरेस्ट की पुष्टि करते हुए उन्हें कैथ लैब में शिफ्ट किया, जहां इलाज के दौरान दोपहर करीब 2 बजे डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
साकची (काशीडीह) निवासी निर्भय सिंह भाजपा में सक्रिय रहने के साथ-साथ विभिन्न सामाजिक कार्यों से भी जुडे हुए थे।
