रांची: अनिश्चितकाल के लिए स्थगित की गई षष्ठम झारखंड विधानसभा के षष्ठम (मानसून) सत्र को एक बार फिर से आहूत किया गया है। झारखंड विधानसभा अध्यक्ष के आदेशानुसार मानसून सत्र की अगली बैठकें आगामी 25 नवंबर और 26 नवंबर को आयोजित की जाएंगी।
आधिकारिक सूचना के अनुसार, दोनों दिन सदन की कार्रवाई पूर्वाह्न 11:00 बजे से प्रारंभ होगी। सत्र के दौरान एसआईआर और एमएमडीआर जैसे कई महत्वपूर्ण विधायी कार्यों और राज्य से जुड़े अहम मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है।
