बोकारो। चिन्मय पब्लिक स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने बोकारो पहुंचीं केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी का भाजपा कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया। बोकारो स्थित आवास पर भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. सुरेंद्र राज और बोकारो के पूर्व विधायक बिरंची नारायण के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय मंत्री को पुष्पगुच्छ भेंट किया और अंगवस्त्र प्रदान कर उनका अभिनंदन किया।

इस दौरान भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रोहित लाल सिंह, जिला उपाध्यक्ष संजय त्यागी, पूर्व जिला उपाध्यक्ष कमलेश राय, जिला मंत्री एंजेला सिंह, विभीषण सिंह चौधरी, अशोक कुमार पप्पू, बोकारो नगर अध्यक्ष विशाल गौतम, चास मुफ्फसिल मंडल अध्यक्ष हरिश चंद्र सिंह, चास नगर उत्तरी अध्यक्ष राजेश घोषाल सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

मौके पर अनिल सिंह, ऋषभ राय, नीरज कुमार, विकास महथा, अवधेश यादव, राजू गुप्ता, महाराज सिंह चौधरी, शिव कुमार पांडेय, सुनीता देवी, मंजू सिंह और मारुति नंदन समेत अन्य भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी केंद्रीय मंत्री का स्वागत किया।