जमशेदपुर।गुरुवार तड़के एक दर्दनाक सड़क हादसे में राज्य की ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की छोटी बेटी तृषा सिंह समेत चार लोगों की मौत हो गई। यह भीषण दुर्घटना सोनारी थाना क्षेत्र के मरीन ड्राइव पर सुबह करीब 3:00 बजे घटी।
जानकारी के अनुसार तृषा सिंह अपने दोस्तों के साथ स्विफ्ट डिजायर कार में सवार होकर जा रही थीं। इसी दौरान कार और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार सभी चारों लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।
घटना की जानकारी मिलते ही प्रशासनिक और पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। हादसे की खबर मिलते ही मंत्री दीपिका पांडेय सिंह महगामा से तुरंत जमशेदपुर के लिए रवाना हो गईं। स्थानीय पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया और मामले की जांच शुरू कर दी है।
