जमशेदपुर। दुर्गा पूजा के दौरान शहर को स्वच्छ रखने के लिए जिला प्रशासन ने विशेष अभियान शुरू किया है। उपायुक्त ने स्वच्छता वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया, जो विभिन्न पूजा पंडालों से पूजा सामग्री और कचरे का नियमित उठाव करेंगे।

भारी भीड़ के कारण पंडालों के आसपास जमा होने वाले फूलों, प्रसाद और कचरे के उचित निष्पादन के लिए यह व्यवस्था की गई है, ताकि श्रद्धालुओं को साफ-सुथरा वातावरण मिल सके और पर्यावरण संरक्षण के प्रति भी जागरूकता बढ़े।