चंदनक्यारी / बोकारो। बोकारो जिला अंतर्गत चंदनक्यारी क्षेत्र में क्षेत्रीय एवं जनजातीय भाषा में पोस्ट ग्रेजुएशन (पीजी) की पढ़ाई शुरू कराने की लंबे समय से चली आ रही मांग को लेकर क्षेत्र के युवाओं और शिक्षाविदों में भारी उत्साह का माहौल है।
युगदेव महथा (छात्र नेता, बोकारो) की अगुवाई में चंदनक्यारी में एक विशेष बैठक आयोजित की गई। इस दौरान चर्चा की गई कि विधायक सह बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय धनबाद के सीनेट मेंबर द्वारा टीरएल विषयों में पीजी की पढ़ाई को लेकर एक महत्वपूर्ण प्रस्ताव रखा गया है। उल्लेखनीय है कि पिछले सत्र में भी विधायक द्वारा चास कॉलेज, चास में पीजी की पढ़ाई शुरू करने की मांग को झारखंड विधानसभा में प्रमुखता से उठाया गया था।
बोकारो जिले की स्थानीय भाषाओं में उच्च शिक्षा (पीजी) की शुरुआत की दिशा में हो रहे इन सकारात्मक प्रयासों से विद्यार्थियों और स्थानीय लोगों में काफी खुशी और उत्साह है। इस पहल के बाद छात्र संघ और शिक्षकगणों की ओर से माननीय विधायक का दिल से धन्यवाद ज्ञापित किया गया।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से आनंद महतो, अशोक रजक, मंजेश महथा, संदीप रजवार, राजीव महतो, सचिन महतो, जयराम महतो, आकाश महतो, और अक्षय महतो समेत कई छात्र नेता व गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
