​रांची। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 2047 तक भारत को आत्मनिर्भर और विकसित राष्ट्र बनाने के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने के लिए रांची के प्रमुख हरमू चौक का नाम बदलकर ‘विकसित भारत संकल्प चौक’ कर दिया गया है।

​भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू के नेतृत्व में ढोल-नगाड़ों और जुलूस के साथ पहुंचे नेताओं व कार्यकर्ताओं ने इस नामकरण कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस मौके पर रांची विधायक सीपी सिंह, हटिया विधायक नवीन जायसवाल, मेयर रोशनी खलखो और डिप्टी मेयर नीरज कुमार समेत कई पदाधिकारी मौजूद रहे।

​प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने कहा कि इस मार्ग से रोज हजारों लोग गुजरते हैं, और यह चौक उन्हें हर दिन राष्ट्र निर्माण में अपनी भागीदारी की याद दिलाएगा। उन्होंने कहा कि युवाओं, महिलाओं, किसानों और गरीबों को विकास की मुख्यधारा से जोड़कर ही 2047 तक विकसित भारत का सपना साकार किया जा सकता है।