बोकारो थर्मल। बोकारो थर्मल रेलवे स्टेशन पर कुसमाही कोलियरी से गोड्डा जा रही कोयला लदी मालगाड़ी के तीन डिब्बों में अचानक आग लग गई। इससे यात्रियों के बीच अफरातफरी मच गई।
ट्रेन के गार्ड और यात्रियों ने बोगियों से धुआं उठता देख तुरंत स्टेशन प्रबंधक को सूचना दी।रेलवे प्रबंधन ने हाई-टेंशन विद्युत तार की सप्लाई तुरंत कटवाई।
बोकारो थर्मल सीआईएसएफ यूनिट के अग्निशमन दस्ते ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया।
रेलवे प्रबंधन, सीआईएसएफ और यात्रियों की सूझबूझ व त्वरित कार्रवाई से एक बड़ा हादसा टल गया।
