रांची। रांची विश्वविद्यालय की महिला हॉकी टीम ने ईस्ट जोन अंतर विश्वविद्यालय महिला हॉकी चैंपियनशिप 2026-27 का खिताब जीतकर इतिहास रच दिया है। रोमांच से भरे फाइनल मुकाबले में रांची विश्वविद्यालय की टीम ने भुवनेश्वर की प्रतिष्ठित केआईएसएस यूनिवर्सिटी को 3-2 से पराजित कर चैंपियन की ट्रॉफी पर कब्जा जमाया।

पूरे मैच के दौरान दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। रांची यूनिवर्सिटी की खिलाड़ियों ने शुरुआत से ही आक्रामक खेल दिखाते हुए बढ़त बनाई और अंत तक दबाव बनाए रखा। इस शानदार जीत के साथ ही रांची विश्वविद्यालय की टीम ने पूरे प्रतियोगिता में अपने दबदबे को साबित किया।

टीम की इस ऐतिहासिक सफलता पर विश्वविद्यालय प्रशासन, खेल प्रेमियों और खेल प्रेमियों ने खिलाड़ियों व कोच को बधाई दी है।