बोकारो। माराफारी थाना क्षेत्र में 17 अक्टूबर को एक दर्दनाक हादसे में साढ़े तीन वर्षीय बच्चे की मौत के मामले में पुलिस ने आरोपी मामा राजेश कुमार को जेल भेज दिया है।

घटना के दिन आरोपी ने बच्चे को खेलने के लिए अपनी लोडेड पिस्टल दे दी थी, जिससे चली गोली लगने से बच्चे की मौत हो गई थी और आरोपी फरार हो गया था। पुलिस के दबाव के बाद उसने कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया था। पुलिस ने 48 घंटे के रिमांड पर लेकर पूछताछ की, जिसमें उसने अवैध हथियार रखने और घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली है।