मेदिनीनगर। रेहला थाना क्षेत्र के ग्रासिम बिरला क्वार्टर परिसर में एक साथ आठ घरों में हुई चोरी की घटना का पुलिस अधीक्षक कपिल चौधरी ने जायजा लिया। एसपी ने घटनास्थल का निरीक्षण कर पीड़ितों से जानकारी ली और मामले की समीक्षा की।

घटना को गंभीरता से लेते हुए विश्रामपुर एसडीपीओ के नेतृत्व में एक विशेष जाँच टीम का गठन किया गया है। टीम को त्वरित अनुसंधान कर अपराधियों की पहचान करने और उनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है।

इसके बाद एसपी ने रेहला थाना का भी निरीक्षण किया और कांड के जल्द उद्भेदन व अपराधियों की गिरफ्तारी का निर्देश दिया। इस दौरान एसडीपीओ, पाण्डु अंचल के पुलिस निरीक्षक और रेहला थाना प्रभारी सहित अन्य पुलिसकर्मी उपस्थित रहे।

06