जमशेदपुर। टाटानगर रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-1 पर शुक्रवार को छत के नीचे हुई वायरिंग में अचानक शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। देखते ही देखते प्लेटफॉर्म पर आग की लपटें और धुएं का गुबार फैल गया, जिससे यात्रियों के बीच अफरा-तफरी और भगदड़ जैसी स्थिति बन गई।

घटना की सूचना मिलते ही रेलवे अधिकारी और अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची तथा मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। सुरक्षा के मद्देनजर रेलवे प्रशासन ने एहतियातन कुछ घंटों के लिए प्लेटफॉर्म नंबर-1 को बंद रखा और आवाजाही रोक दी। व्यस्ततम टाटानगर स्टेशन पर हुई इस घटना के बाद रेलवे प्रशासन मामले और वायरिंग में आई खराबी की विस्तृत जांच में जुट गया है।