जामताड़ा। आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश महतो ने जामताड़ा परिसदन में संथाल परगना प्रमंडल स्तरीय महत्वपूर्ण बैठक की। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करना और आगामी राजनीतिक रणनीतियों को अमलीजामा पहनाना था। बैठक में केंद्रीय उपाध्यक्ष हसन अंसारी समेत संथाल परगना क्षेत्र के सभी जिलों के सक्रिय पदाधिकारी और कार्यकर्ता भारी संख्या में मौजूद रहे।
बैठक के दौरान सुदेश महतो ने पार्टी के अब तक के कामकाज की समीक्षा की। उन्होंने कार्यकर्ताओं को सदस्यता अभियान का विस्तार करने, युवा संगठन को अधिक सक्रिय बनाने और जनहित से जुड़े स्थानीय मुद्दों को आक्रामकता के साथ उठाने का स्पष्ट निर्देश दिया। साथ ही, जमीनी स्तर पर पार्टी की पकड़ मजबूत करने के लिए जनसंपर्क अभियान तेज करने पर भी विशेष बल दिया गया।
संगठनात्मक गतिविधियों को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए पार्टी ने संथाल परगना क्षेत्र के विभिन्न प्रखंडों के लिए नए प्रभारियों की घोषणा की है। नव-नियुक्त प्रभारियों में प्रमुख नाम निम्नलिखित हैं:
संजीव महतो, बसंत राय, सुरेश चंद्र महतो, मनोज मरांडी, अजय कुमार, राजा साहनी, जितेंद्र चौधरी, ध्रुव शाह, राजेश महतो, अरुण कुमार, दीपक मंडल, रविंद्र नाथ महतो (पिंटू), अशोक सिंह, बासुदेव गोस्वामी, श्यामल वाद्यकर, पुरुषोत्तम ठाकुर, राजकुमार बाउरी, आदर्श लक्ष्य, आलोक जॉय पॉल, आलमगीर आलम, मो. अख्तर, मोफीज, संजय कुमार, सुजीत मुर्मू, सचिन कुशवाहा, चतुरानंद पांडे और केदार महतो।
केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश महतो ने सभी नवनियुक्त प्रभारियों को बधाई दी और पूरी निष्ठा व ईमानदारी के साथ अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए संगठन को नई ऊंचाइयों पर ले जाने का आह्वान किया।
बैठक में आगामी नवंबर माह के दौरान आयोजित होने वाले संथाल परगना प्रमंडल स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन की तैयारियों और उसकी रूपरेखा पर भी विस्तार से चर्चा हुई। पार्टी ने सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को आपसी समन्वय बनाकर इस सम्मेलन को ऐतिहासिक रूप से सफल बनाने का निर्देश दिया है।
